फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरकुलवा एसओ लाइन हाजिर, 10 का कार्यक्षेत्र बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा एसओ लाइन हाजिर, अरुण बने शहर कोतवाल
विज्ञापन

मईल थाने से रविंद्र कुमार रवि को दोबारा भेजा गया एकौना थाने
शिवशंकर चौबे को दूसरी बार भलुअनी की कमान
एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर की थानों पर री पोस्टिंग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने शनिवार की रात को 11 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का कार्यक्षेत्र बदल दिया। तरकुलवा एसओ जितेंद्र तिवारी को लाइन का रास्ता दिखाया गया तो एक इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर को उनके पुराने थाने पर दोबारा भेजा गया है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाल अरुण मौर्य को खाली चल रहे सदर कोतवाली का प्रभार दिया गया। पुलिस लाइंस से इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय को सलेमपुर कोतवाल, दीपक कुमार को भाटपाररानी थानाध्यक्ष बनाया गया है। शिवशंकर चौबे को भाटपाररानी एसओ से दोबारा भलुअनी का एसओ बना दिया गया है। उनका स्थानांतरण गैर जनपद हो गया है। तरकुलवा एसओ जितेंद्र तिवारी पुलिस लाइंस और बनकटा के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह को गैर जनपद स्थानांतरण के चलते पुलिस लाइंस भेजा गया। बरहज एसओ वीरबहादुर सिंह को बनकटा, मईल के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार रवि को दोबारा एकौना थाना, वहीं, एकौना के इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को मईल थाना, अश्वनी तिवारी को भलुअनी से बरहज और नरेंद्र प्रताप राय को बनकटा थाने से तरकुलवा थाने का एसओ बनाया गया है। शनिवार को ही सस्पेंड किए गए रामपुर कारखाना थाने के इंस्पेक्टर की जगह वहीं के एसएसआई को तब तक के लिए प्रभार दिया गया है। यदि कार्य ठीक रहा तो उन्हें थाने का चार्ज दे दिया जाएगा। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार रवि और एसआई शिवशंकर चौबे को दोबारा एकौना और भलुअनी भेजे जाने से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है। लोगों का कहना है कि एक मंत्री और दूसरा विधायक के नाते उनके इलाके में पोस्टिंग करा लिए हैं। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि री पोस्टिंग के बारे में जानकारी नहीं थी। समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें