लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने भांजीं लाठियां, तीन दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज
लार। कस्बे में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। इस दौरान कई लोगों को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने तीन दुकानदारों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद तीनों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। लोगों ने पुलिस कर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और एसपी से शिकायत की है।
लार कस्बा चौकी इंचार्ज सिपाहियों के साथ बाजार का भ्रमण कर रहे थे। बाजार में भीड़ लागों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोगों को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने पिपरा चौराहा, हाइडिल तिराहा, चनुकी मोड़, गंजेड़ी मोड़ आदि चौराहों पर भीड़ को खदेड़ा। दुकानदारों का कहना है कि चौकी इंचार्ज लॉकडाउन का एक समान पालन नहीं करा रहे हैं। नाराज दुकानदारों व इलाके के लोगों ने एसपी डॉ श्रीपति मिश्रा से शिकायत की है। एसपी ने गोपनीय तरीके से जांच का निर्देश दिया है। इस बाबत प्रभारी एसओ सुनील त्रिपाठी ने बताया कि दुकानें बंद कराई गई हैं। भीड़ को खदेड़ा गया है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्रा ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच कराई जाएगी और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
लॉकडाउन में दुकान खोली, चार दुकानदारों पर केस दर्ज
चनुकी। लार कस्बे में लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। रविवार को चौकी इंचार्ज सुनील त्रिपाठी कस्बा में गश्त कर रहे थे। लार कस्बा में आशीष गुप्ता, इरफान, छोटे अंसारी व शंकर गोस्वामी की दुकान खुली मिली। पुलिस ने चारों दुकानों की वीडियोग्राफी कराई। दुकानदारों को चौकी ले जाया गया। निजी मुचलके पर उन्हें छोड़ा गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी सुनील त्रिपाठी ने कहा कि नियम विरुद्ध दुकान खोलने पर कार्रवाई की गई।