फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण को रोकने के लिए गांवों को कराया गया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमण को रोकने के लिए गांवों को कराया गया सैनिटाइज
विज्ञापन

बरहज। कोरोना महामारी को रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय है। रविवार को आधा दर्जन से अधिक गांवों को सैनिटाइज कराया गया।
बीडीओ शशि पांडेय के नेतृत्व और सचिवों की देखरेख में गांवों को हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कराया गया। रविवार को पैना, कपरवार, करायल शुक्ल, करायल उपाध्याय, बढ़या हरदो, बारा दीक्षित और परसियां चौबे आदि गांवों में स्वच्छता प्रहरियों ने घरों और गांव के गली-कूचों को सैनिटाइज किया। बीडीओ ने बताया कि महामारी को देखते हुए गांवों में साफ-सफाई और सैनिटाइज कराने का निर्देश है। इसके तहत गांवों को स्वच्छ कराया जा रहा है। दूसरी ओर गड़ेर की ग्राम प्रधान बिंदू शाही ने गांव में दो संक्रमितों के मिलने पर गांव में सैनिटाइज कराया। इस दौरान सचिव अजीत विक्रम सिंह, चंदन कुमार, संदीप शाही, नवनीत शाही, संजय कुमार यादव, ओंकार सोनकर, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें