फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीड़िता के बयान के बाद वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के नाम बढ़ाएगी पुलिस

Sun, 10 Aug 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव में डीह की जमीन पर शौचालय निर्माण के विवाद में दर्ज केस में पुलिस अभी और आरोपियों का नाम बढ़ाएगी। मामले की विवेचना कर रहे दरोगा परवेज आलम ने बताया कि घायल राजकुमारी शुक्ला का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है।
उनके बयान के बाद वारदात में शामिल और कुछ और आरोपियों के नाम बढ़ाए जाएंगे। पुलिस इस प्रकरण में वादी बनकर दोनों पक्षों से सात लोगों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। इनमें दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चकिया शुक्ल गांव में राधेश्याम शुक्ला और पुरुषोत्तम शुक्ला पक्ष के बीच दरवाजे पर स्थित डीह की जमीन पर शौचालय निर्माण केे लिए विवाद चल रहा था।
इस दौरान कई बार कहासुनी और मारपीट हो चुकी है। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से तीन समेत कुल सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस ने इसमें दो आरोपियों स्नेहलता शुक्ला और मुन्नी शुक्ला को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजवा चुकी है, जबकि अन्य पांच की तलाश कर रही है।
पुलिस का कहना है कि अन्य पांच आरोपियों की धरपकड़ के लिए शनिवार की रातभर मुसैला, डेहरी समेत और कई अन्य ठिकानों पर दबिश दी गई। दोनों परिवारों के सदस्य अपने-अपने घरों में ताला लगा भाग गए हैं।
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार चिह्नित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बहुत जल्द सभी आरोपियें की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें