फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्राओं को पुलिस ने पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Thu, 25 Sep 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के भरथुआ भारत-भारती यमुना जगरनाथ इंटर कॉलेज में बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने छात्राओं की पाठशाला लगाकर उन्हें सुरक्षा का पाठ पढ़ाया और आत्म सुरक्षा के लिए जागरूक भी किया।
पुलिस ने छात्राओं को मनचलों से बचाव के लिए जारी नंबरों पर तत्काल सूचना देने की बात बताई। पुलिस ने छात्राओं को बताया कि अगर मनचले कहीं कोई अश्लील हरकतें करते हैं तो तुरंत सूचना दे, मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच मनचलों की धरपकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने बुधवार को भरथुआ भरत-भारती यमुना जगरनाथ इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ पाठशाला आयोजित किया। इस दौरान इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि अगर स्कूल आने-जाने या फिर कहीं और जाने पर मनचले परेशान करते हैं तो तत्काल सुरक्षा के लिए 1090, 1930, 112 और 108 नंबरों पर बेहिचक सूचना दे तत्काल पुलिस पहुंचेगी।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि भयमुक्त होकर सूचना देने से मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जब उनके खिलाफ कार्रवाई होगी तो फिर वह भविष्य में किसी और के साथ ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि मनचलों की हरकतों को नजरंदाज करने की जरूरत नहीं है।
इससे उनका मन बढ़ते जाएगा। इससे पुलिस को अवगत करा दे, किसी को डरने की जरुरत नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस हमेशा साथ रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें