फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन की चपेट में आकर युवक घायल

Thu, 25 Sep 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार, बखरा। गौरी बाजार रुद्रपुर मार्ग पर इंदूपुर चौराहे के समीप सड़क पार करने का प्रयास कर रहा 40 वर्षीय एक युवक बुधवार को देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के सांडा गांव निवासी दीनानाथ सिंह 40 वर्ष पुत्र महेश सिंह बुधवारकी शाम इंदूपुर चौराहे पर सब्जी खरीदने गए थे। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीररुप से घायल हो गए। पैर तथा हाथ फ्रैक्चर होने से गंभीररूप से घायल युवकको चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया केलिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें