देवरिया। भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने भीमपुर के पास जनसभा स्थल पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। इसके बाद भाकियू नेताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी को ज्ञापन सौंप दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार और भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही के नेतृत्व में भीमपुर पोखरभिंडा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया।
पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से कहा कि हम अपना ज्ञापन शांतिपूर्वक मुख्यमंत्री को देंगे, मगर पुलिस के लोगों ने किसान नेताओं की नहीं सुनी। अपर पुलिस अधीक्षक उतरी आनंद कुमार पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने भाकियू नेताओं से ज्ञापन लिया। ज्ञापन देने वालों में श्यामदेव राय, हरेंद्र सिंह, चंद्रदेव सिंह, बृजेश यादव, सरोज, विजय चौरसिया, उमाशंकर सिंह, हदीश अंसारी, दुखी प्रसाद आदि शामिल रहे।