फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट के आरोपी को छोड़ने पर घेरी कोतवाली

Wed, 04 Nov 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सुभाष चौक के पास मंगलवार की शाम अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में सैकड़ों अधिवक्ता सदर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करने और हिरासत में लिए गए आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने कहा कि आरोपियों को पकड़कर कोतवाली नहीं लाया गया, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के मुताबिक, मंगलवार शाम सुभाष नगर चौराहे के पास कुछ लोगों ने उनके साथी अधिवक्ता को पीटकर लहूलुहान कर दिया।
घटना के बाद अधिवक्ताओं ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। उनका आरोप है कि सिपाहियों की मौजूदगी में आरोपी वहां से गायब हो गया। इस पर अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और आरोपी को दोबारा पकड़ने की मांग की।
कोतवाली पहुंचे अधिवक्ताओं ने कोतवाल शशिभूषण राय से कार्रवाई की मांग की। कोतवाल उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देते रहे, लेकिन अधिवक्ताओं का कहना था कि तत्काल कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

देर शाम तक वे कोतवाली में जमे रहे। सूचना पर सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी भी पहुंचे और अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया।
प्रदर्शन में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव कांत मिश्र, अधिवक्ता आशुतोष समीर, श्रवण कुमार, मनोज राय, अभिषेक कुमार और सूर्य प्रकाश समेत अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें