फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घूसखोरी के आरोपी राजस्व निरीक्षक को पुलिस ने भेजा एंटी करप्शन न्यायालय

Thu, 07 Sep 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। मंगलवार को तहसील परिसर से घूस लेते एंटी करप्शन टीम के पकड़े गए राजस्व निरीक्षक संतोष तिवारी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुधवार की सुबह एंटी करप्शन न्यायालय गोरखपुर भेज दिया। राजस्व निरीक्षक ने पैमाइश के बदले पंद्रह हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन यूनिट लखनऊ से शिकायत की थी। इसके बाद एंटी करप्शन ने गोरखपुर की टीम सक्रिय हुई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अहिरौली बघेल बीचपट्टी निवासी गणेश सिंह ने शिकायत की थी। इसके बाद 17 सदस्य टीम मंगलवार एक बजे तहसील परिसर में फैल गई और शिकायकर्ता को राजस्व निरीक्षक के पास भेजा। शिकायतकर्ता लेखपाल के रूम में पहुंचा और राजस्व निरीक्षक को पंद्रह हजार रुपये पकड़ा दिए। इसी बीच आसपास खड़े एंटीकरप्शन टीम के सदस्यों ने पंद्रह हजार रुपये के साथ उन्हें पकड़ लिया। एंटी करप्शन ट्रैप टीम के प्रभारी निरीक्षक राम बहादुर पाल की तहरीर पर पुलिस ने 143 / 23 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें