देवरिया। जालसाजी कर 12 हजार रुपये हड़पने वाले जालसाजों से साइबर क्राइम टीम ने बुधवार को पीड़ित के बैंक अकाउंट में 12 हजार रुपये वापस करा दिए।
पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर रोड निवासी मुन्ना जायसवाल के खाते से जालसाज 12 हजार रुपये ठग लिए थे। साइबर क्राइम पुलिस की जांच में बुधवार को्र 12 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए।
एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि बैंक खाते से संबंधित ओटीपी, पासवर्ड आदि व्यक्तिगत व गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। लुभावने ऑफर आदि को बिना जांचे-परखे किसी लिंक या एप्लीकेशन पर भुगतान न करें, यह ऑनलाइन धोखाधड़ी का तरीका हो सकता है। संवाद