खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पिपरा शुक्ल गांव में कुछ दिन पहले बारात में हुई मारपीट के मामले पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी रणधीर कुमार कुछ दिन पहले खुखुंदू क्षेत्र के पिपरा शुक्ल गांव में बारात में शामिल होने आया था। आरोप है कि बारात में किसी बात को लेकर करकही परसिया गांव के रहने वाले मेराज, विकास और अर्जुन ने रणधीर से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर लिया था। इस मामले में पीड़ित ने इलाज कराने के बाद थाने पहुंच पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि घटना की जांच करने के बाद कार्रवाई की गई है।