भाटपार रानी। मौसम में अचानक परिवर्तन होने के कारण संक्रामक रोग भी होने लगे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार, सिर दर्द, खांसी, गले में खराश, कफ आदि के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। वहीं पकड़ी बाबाू गांव में खसरा का एक संभावित मरीज मिला है, जिसकी जांच के लिए नमूना लिया गया है।
लोगों ने बताया कि ग्राम पकड़ी बाबू में कई घरों में लोग इस बीमारी से संक्रमित है। सूचना पर मौके पर पहुंची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी की टीम ने पीड़ितों के घर पहुंच कर जांच व दवाएं दीं। इस बीमारी से पीड़ित एक ही परिवार के तीन लोगों का सैंपल भी लिया गया। अगल-बगल के घरों के लोगों को भी जांच कर आइसोलेटे रहने का सुझाव दिया गया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी के प्रभारी डॉ. इमाम हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि मौके पर टीम गई थी। जरूरी दवाएं भी दी गई हैं। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।