फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत युवती को पुलिस ने ढूंढ निकाला, एक वर्ष पूर्व दर्ज हुआ था मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहृत युवती को पुलिस ने ढूंढ निकाला, एक वर्ष पूर्व दर्ज हुआ था मुकदमा
विज्ञापन

लार। एक वर्ष से अपहृत युवती को पुलिस ने सोमवार की देर रात बलिया देवरिया स्थित सीमा पर ढूंढ निकाला। आरोपी युवक मौके का फायदा उठा भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। युवती ने बताया कि वह गर्भवती है। युवक उससे शादी कर लिया है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के पिता ने एक वर्ष पूर्व पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी का अपहरण एक गांव के युवक ने कर लिया है। वह बेटी को मारने की धमकी दे रहा है। हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस से बचने के लिए युवक युवती के साथ ठिकाना बदलता रहा। जानकारी के मुताबिक, युवक ने युवती से शादी कर ली है। वह पांच माह की गर्भवती है। सोमवार की देर रात युवती की मां के साथ लार पुलिस ने लोकेशन मिलने पर बलिया देवरिया सीमा स्थित एक गांव में छापेमारी की। जहां एक कमरे से अपहृत युवती को ढूंढ निकाला। आरोपी युवक अंधेरे का फायदा उठा भाग निकला। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ने का काफी प्रयास किया। युवती को लेकर पुलिस थाने पहुंची। युवती के अनुसार, आरोपी ने उससे शादी कर ली है। वह पांच माह की गर्भवती है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि एक वर्ष पूर्व इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। सोमवार को युवती को ढूंढ निकाला गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें