फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस ने बरामद किए 251 मोबाइल फोन

Wed, 06 May 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस के सर्विलांस सेल ने करीब 38 लाख रुपये मूल्य के 251 लापता मोबाइल फोन बरामद किए। बुधवार को एसपी ने पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में फोन को उनके मालिकों को सौंपा दिया।
विज्ञापन

एसपी अभिजीत आर शंकर ने लापता हुए मोबाइल फोन के बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रैक कर बरामद करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सर्विलांस सेल ने 251 बरामद किए। एसपी ने मोबाइल रिकवरी करने वाली सर्विलांस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया। साथ ही फोन को उनके मालिकों को सौंपा।
एसपी ने साइबर अपराध के संबंध में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया, फर्जी कॉल्स, ई-मेल और ऑनलाइन ठगी जैसे विभिन्न माध्यमों से लोगों को ठगते हैं। उन्होंने लोगों से अपनी व्यक्तिगत जानकारी को कभी भी अनजान व्यक्तियों से साझा नहीं करने और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें