फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत

Wed, 06 May 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी 37 वर्षीय अदालत की मंगलवार की देर रात हाटा मार्ग पर बखरा चौराहे के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अदालत अपने मित्र के गांव बभनौली गौरी बाजार में लड़की के वैवाहिक समारोह में शामिल होने आया था। साइकिल से वापस लौटते समय गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर बखरा चौराहे के पास गौरी बाजार की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही कार की चपेट में आ गया। मौके पर ही अदालत की मौत हो गई। एसओ डाॅ.महेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें