फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में होमगार्डों के दर्ज किए बयान, रडार पर एक गार्ड

Thu, 23 Oct 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महाराष्ट्र के अशोक गावंडे की (61) की हत्या के मामले में मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने होमगार्डों का बयान दर्ज किया। यहां होमगार्डों की तीन कंपनियों की अलग-अलग ड्यूटी लगती है। पुलिस की अभी तक की जांच में एक गार्ड रडार पर है। बुधवार को भी स्वाट टीम मेडिकल कॉलेज में दो बार गई। महाराष्ट्र के रहने वाले अशोक गावंडे इलाज कराने के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में 27 सितंबर को आए थे, सर्जिकल वार्ड से अचानक रात को वह गायब हो गए।
विज्ञापन

छह अक्तूबर को उनका शव मेडिकल कॉलेज के छत पर बनी पानी टंकी में मिला। अशोक की पत्नी अनीता और गोरखपुर के हुंमायुपुर दक्षिणी के रहने वाले साले प्रफुल्ल देवरिया मोर्चरी हाउस पहुंचकर शव की पहचान किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद गोरखपुर के राजघाट में दाह संस्कार पत्नी ने किया। साले की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया।
घटना के पर्दाफाश में सदर कोतवाल विनोद सिंह के अलावा दो स्वाट टीम लगी है, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से जो साक्ष्य मिला था, उस एंगल पर जांच कर रही थी, लेकिन वार्ड में 25 से लेकर 28 सितंबर तक भर्ती मरीजों व उनके साथ मौजूद तीमारदारों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस की जांच की दिशा बदल गई है।
विज्ञापन

अंदेशा है कि वारदात स्थल मेडिकल कॉलेज का भवन ही है। इसमें कुछ सुरक्षाकर्मी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। बार-बार पुलिस और स्वाट टीम मेडिकल कॉलेज और पानी टंकी के पास पहुंच रही है। वहीं मंगलवार को होमगार्ड को बुलाकर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग बयान दर्ज किया। होमगार्डों के बयान में पुलिस को अंतर मिला है। बुधवार को भी पुलिस मेडिकल कॉलेज कैंपस में दो बार पहुंची, लेकिन बिना किसी से कुछ पूछे अंदर गई और कुछ देर रहने के बाद वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें