फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पशु तस्करी से जुड़े तीन संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ

Wed, 31 Dec 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र में पशु तस्करी से जुड़े तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनसे भाटपाररानी और सलेमपुर सीओ ने भटनी थाने पहुंचकर पूछताछ की। इनसे चार पिकअप और कुछ पशु भी बरामद होने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीओ भाटपाररानी और सलेमपुर के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार को मुखबिरों की सूचना पर तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ के बाद खुखुंदू और भटनी क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां से चार पिकअप वाहन तथा कुछ पशु बरामद किए गए हैं। चर्चा है कि पशु तस्करों से जुड़े एक गैंग ने इन पशुओं को एकत्रित किया था।
बरामद वाहनों से पशुओं को बिहार भेजने की तैयारी थी। इससे पहले ही पुलिस ने दबिश दे दी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी पूरे मामले को लेकर कोई जानकारी देने से इनकार किया है। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें