फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी

Wed, 31 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
तरकुलवा नगर पंचायत के मठिया खरीद में मेन सड़क पर लगा नाबदान का गंदा पानी।   स्रोत-संवाद
विज्ञापन
तरकुलवा। नगर पंचायत के सरोजिनी नगर मठिया खरीद में पिछले पांच-छह महीनों से नाबदान का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आसपास के लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस मुहल्ले में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से इसके समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के वार्ड 10 सरोजिनी नगर/मठिया खरीद में जलनिकासी के लिए मुख्य सड़क के किनारे नाली का निर्माण कराया गया है लेकिन पिछले पांच-छह महीने से कुछ लोगों ने इस नाली को बंद कर दिया है जिससे नाली ओवरफ्लो हो गई है और गांव के असगर अली और गणेश प्रजापति के घर के सामने सड़क पर लोगों के घरों के नाबदान का पानी बह रहा है। राहगीर गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। आसपास के लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के आग्रह पर नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत कर समस्या को हल कराने का प्रयास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें