फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवाहिता की मौत के मामले में प्रेमी से पूछताछ की तैयारी में पुलिस

Wed, 02 Jul 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामलक्षन चौकी क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात फंदे से लटक कर जान देने वाली विवाहिता के मामले में पुलिस अब उसके प्रेमी से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। घटना के पीछे प्रेमी से बातचीत नहीं करना बताया जा रहा।
विज्ञापन

हालांकि विवाहिता का पति विदेश में है। घर वालों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने रविवार की रात बंद कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी।
पुलिस ने मंगलवार को विवाहिता का मोबाइल खंगाला तो एक नंबर पर 10 बार वीडियो कॉल किया जाना पाया गया और उस पर एक फंदा लगाते हुए फोटो भी भेजा गया था। परिवार वालों के अनुसार वह नंबर विवाहिता के प्रेमी का बताया जा रहा है। इसके बारे में छह माह पहले उसके पति को पता चला था, तब पति घर पर आया था।
विज्ञापन

लोगों ने प्रेमी को समझा बुझा कर दोनों को दूर कर दिया था। दो माह पहले विवाहिता का पति विदेश चला गया और महिला अपने प्रेमी को फोन पर बात करने का दबाव बनाने लगी। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने वीडियो कॉल नहीं उठाया तो महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि घटना में पुलिस महिला के मोबाइल से हुई बातचीत का रिकॉर्ड खंगाल रही है। आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें