फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कॉल डिटेल में सुराग तलाश रही पुलिस

Tue, 12 Aug 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
डीजे संचालक का सुनसान घर। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। क्षेत्र के बंजरिया गांव में डीजे संचालक 35 वर्षीय हीरालाल शर्मा की रहस्यमय मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस पूरी ताकत झोंक दी है।
पुलिस परिजनों, नजदीकी रिश्तेदारों और आसपास के कई लोगों के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगालने के साथ ही घटना स्थल के पास स्थित एक निजी स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है।
जांच में हीरालाल की पत्नी नीतू शर्मा के बयानों में विरोधाभास से मामला और उलझ गया है। जानकारी के अनुसार, बंजरिया गांव निवासी हीरालाल शर्मा गांव के चौराहे पर एक टेंट हाउस में काम करता था और खुद का डीजे सिस्टम भी चलाता था।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 11:30 बजे किसी का फोन आने के बाद वह बाइक से घर से निकला था, मगर लौट कर नहीं आया। रविवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर धान के खेत में पड़ा मिला था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के सुराग हीरालाल के करीबियों में छिपे होने का शक है।
पुलिस ने उससे जुड़े करीब डेढ़ दर्जन मोबाइल नंबरों के सीडीआर खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही, पास के निजी स्कूल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में तीन लोगों के रात में उस तरफ जाने और कुछ देर बाद लौट आने की तस्वीर कैद हुई है।
पुलिस अब उन तीनों की पहचान करने में जुटी है। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी विक्रांत वीर ने हीरालाल की पत्नी से पूछताछ की थी। एसपी ने फोन करने वाले का नंबर पूछा तो उसने मोबाइल से नंबर डिलिट हो जाने की बात कही। पुलिस को पत्नी के बयान में विरोधाभास मिलने से शक और गहरा हो गया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हीरालाल के होंठ पर कटने और चेहरे पर हल्की चोट लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ये चोटें किस परिस्थिति में लगीं।
वहीं पत्नी का यह भी कहना है कि कुछ दिन पहले उसके पति ने अपनी जमीन बेची थी। इससे कई लोग नाराज थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें