फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लापता बहनों की तलाश, शहर में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 20 दिन पूर्व लापता हुई दो सगी बहनों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। दोनों बहनें मां की मामूली डांट से नाराज होकर घर से चली गई थीं।
विज्ञापन

मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। वहीं बेटियों के घर से चले जाने से परेशान परिजन पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे है।
जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दोनों बहनें किसी बात को लेकर झगड़ रही थीं। मां ने शांत कराने के लिए दोनों को थोड़ा डांट दिया। इससे नाराज होकर वह बिना किसी को बताए घर से चली गईं।
ऐसे में पुलिस में पुलिस विभिन्न शहरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा दोनों बहनों के करीबियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि उनके संभावित ठिकाने का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस को जांच के दौरान खिरियां गांव स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला है। इसमें दोनों बहनें देर रात एक साथ जाती हुई दिखाई दे रही हैं। फुटेज में उनके आगे एक युवक भी चलता नजर आ रहा है। हालांकि, पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि युवक दोनों के साथ था या वह महज राहगीर था। इस बिंदु पर भी जांच जारी है।
इधर, घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार दोनों बेटियों की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। दो-तीन प्रमुख शहरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें