फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच अगस्त को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर होगा भव्य आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। संस्कार भारती इकाई देवरिया की मासिक बैठक रविवार सायंकाल रामलीला मैदान में साहित्य, संस्कृति और संगठनात्मक ऊर्जा के वातावरण में हुई। बैठक में संगठन की वार्षिक कार्ययोजना और अब तक की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय, प्रभावी एवं जनसरोकारों से जोड़ने पर चर्चा हुई। पांच अगस्त को गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूरे उत्साह एवं भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा।
बैठक के उपरांत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में युवा बांसुरी वादक दुर्गेश प्रजापति ने कजरी की मधुर धुन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। पूनम मणि त्रिपाठी एवं कृष्णा शर्मा की कजरी प्रस्तुति तथा हरिओम कुमार, स्वाति बरनवाल और विपिन चौहान के भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नित्यानंद यादव ने अपनी स्वरचित कविता बड़ी नाज़ुक है डोरी... का प्रभावशाली पाठ कर खूब तालियां बटोरी। वहीं रिंकू मद्धेशिया की मूर्तिकला और विनीता भारती एवं संगीता कुशवाहा की आकर्षक रंगोली ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बैठक के मुख्य अतिथि डॉ एस सी वैश्य और विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार सिन्हा,हरिओम सहाय रहे तथा संचालन राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने किया। इस दौरान बैठक में अध्यक्ष अरुण कुमार बरनवाल, शक्ति कुमार गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता, पुष्पा बरनवाल, महेंद्र नाथ गुप्ता, डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी,पूनम त्रिपाठी, यशोदा जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें