फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनबढ़ों के गैंग पर पुलिस की कड़ी निगाह

Sat, 15 Feb 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। जिले में मनबढ़ युवकों का कई गैंग सक्रिय होकर सोशल मीडिया और सड़क पर दहशत फैला रहा है। ये युवक न केवल सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर अपनी दबंगई दिखा रहे हैं, बल्कि सड़कों पर भी तेज रफ्तार और तेज आवाज में बाइक चलाकर माहौल खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन

विरोध करने पर गैंग के सदस्य गोलबंद होकर शिकायत कर्ता मारने-पीटने लगते है। इस वजह से इनके आतंक के विरुद्ध आवाज उठाने की साहस करने में लोग डर रहे है। ये युवक नशे के जाल में भी फंसते जा रहे है, आलम यह है कि चौक चौराहों पर सिगरेट, बियर पीना शौक और दबंगई समझते है।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर असलहों के साथ फोटो शेयर व तलवार से बर्थडे केक काट जश्न मनाने की चलन भी तेजी से बढ़ी है। पुलिस ने लगातार एक सप्ताह से इस मामले में कई युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें