फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोशल मीडिया पर गैंग चलाने वालों पर पुलिस की नजर, सात संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने गैंग में शामिल होने की आशंका में बृहस्पतिवार को सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़े कई मनबढ़ युवक इलाका छोड़कर लापता हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

खुखुंदू क्षेत्र में करीब छह माह पहले रफ्तार और 307 गैंग का प्रचलन तेजी से बढ़ा था। इसकी भनक तत्कालीन सीओ सलेमपुर मनोज कुमार को लगी तो उन्होंने अभियान चलाकर गैंग के गुर्गों समेत उसमें शामिल अन्य युवकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद काफी दिनों तक क्षेत्र में गैंग का प्रचलन बंद रहा।
पुलिस के अनुसार, इधर फिर से क्षेत्र में कुछ गैंग के सक्रिय होने की सूचना मिली है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को क्षेत्र से सात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य संदिग्धों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र के कुछ युवा सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर उसके माध्यम से आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे संदिग्ध युवकों को चिह्नित कर उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच में गैंग में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि खुखुंदू थाने में सात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में गैंग में संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें