फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस 12 पशु तस्करों की तलाश में...बाॅर्डर पर बढ़ाई गई गश्त

Fri, 14 Nov 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर के पिपराइच कांड के बाद भी देवरिया में पशु तस्करों का नेटवर्क कमजोर नहीं हुआ है। तस्कर अब बलिया से भागलपुर के रास्ते पशुओं को जिले और प्रदेश की सरहद पार करा रहे हैं। इधर, पुलिस ने सक्रिय पशु तस्करों की कुंडली खंगाली तो पता लगा कि अलग-अलग थाना क्षेत्र के 12 पशु तस्कर अब भी जेल से बाहर हैं। अब इन्हें पकड़ने के लिए बिहार बाॅर्डर पर सख्ती बढ़ाई गई है। इसके अलावा सभी एंट्री प्वाइंट पर अलग से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में गोवंश की मांग शुरू से रही है। गोवंश ले जाने पर रोक नहीं थी लेकिन अब सख्ती बढ़ी है। जबसे सख्ती हुई है, तबसे पशुओं की तस्करी तेज हो गई। बिहार बाॅर्डर से सटे थाना बनकटा, खामपार, लार, श्रीरामपुर, बरियारपुर और बघौचघाट थाना क्षेत्र में पशुओं की खरीद फरोख्त कर जीवन यापन करने वालों ने तस्करी शुरू कर दी।
कुछ ही वर्षों में पशु तस्करों का नेटवर्क इतना मजबूत हो गया कि वह बाॅर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती बन गए लेकिन पिपराइच कांड के बाद एक बार फिर पुलिस सख्त हुई है और बाॅर्डर पर लगातार गश्त चल रहा है। बॉर्डर इलाके में 12 पशु तस्कर ऐसे चिह्नित गए हैं जो अभी तक पुलिस की कार्रवाई से बचे हुए हैं। हालांकि, इन पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस ने इन्हें वांछित मानकर तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर से लेकर संतकबीरनगर तक के आने लगे हैं तस्कर
पुलिस सूत्रों की माने तो पिपराइच कांड के बाद सख्ती बढ़ने पर पशु तस्करों ने बड़ी के बजाय छोटी गाड़ियों से पशुओं को बिहार भेजना शुरू कर दिया है। इसलिए रास्ता भी बदला है। इधर कुछ दिनों से तस्कर खलीलाबाद से धनघटा होते हुए आजमगढ़-मऊ-बलिया के रास्ते वापस भागलपुर पुल पार करके देवरिया जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। यहां से लार-पिंडी होते हुए बनकटा के रास्ते बिहार सीमा में प्रवेश कर जा रहे हैं। तीन दिन पहले बनकटा इलाके में पिकअप पर लदे 11 गोवंश पकड़े भी गए थे। इस प्रकरण के सामने आने के बाद जिले की पुलिस ने एक बार फिर तस्करों को पकड़ने के लिए नए सिरे से जाल बिछाना शुरू किया है।
बाॅर्डर के एंट्री प्वाइंट पर चेकिंग के निर्देश
बताया जा रहा है कि पशु तस्करी रोकने के लिए पुलिस भागलपुर से लेकर बघौचघाट तक बिहार सीमा में जगह-जगह एंट्री प्वाइंट चिह्नित किए हैं। उसी के अनुसार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ऐसे सभी संभावित जगहों पर जांच की जाएगी, जिससे कि तस्करों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें