फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टैंपो का कर रहा था इंतजार...अचानक धमाका हुआ, होश में आया तो अस्पताल में था

Fri, 14 Nov 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
दिल्ली में अस्पताल में भर्ती बम धमाके में घायल भलुअनी के ​शिवा जायसवाल  स्रोत परिजन
विज्ञापन
बरहज। दिल्ली बम विस्फोट में घायल भलुअनी कस्बे के जयप्रकाश नगर वार्ड निवासी भाजपा नेत्री माया जायसवाल का पुत्र शिवा दिल्ली स्थित लालकिला के निकट लालबत्ती पर ऑटो के इंतजार में खड़ा था। वह दुकान के लिए सामान खरीदने दिल्ली गया था।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती शिवा का कहना है कि होश में आने पर खुद को अस्पताल में पाया। बुधवार को उसकी स्थिति जब ठीक हुई, तब जाकर पता लगा कि वह बम विस्फोट में घायल हो गया था।
अस्पताल में मौजूद शिवा के भतीजे आकाश जायसवाल का कहना है कि अभी डॉक्टर शिवा को बोलने से मना कर रहे हैं। आज पहली बार उसकी कुछ देर के लिए बात हुई तो उसने बताया कि वह रेड सिग्नल के पास ऑटो के इंतजार में खड़ा था। इसी बीच जोर का धमाका हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद उसे कुछ याद नहीं आ रहा है। आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाकर वह चौंक पड़ा। भतीजे आकाश का कहना है कि घटना के बाद मंगलवार दोपहर बाद तक शिवा किसी को पहचान ही नहीं पा रहा था। अब उसकी हालत में सुधार आ रहा है।
पत्नी पिंकी से बात करते-करते रोने लगा शिवा
भलुअनी। शिवा जायसवाल ने चार दिन बाद बृहस्पतिवार को फोन पर पत्नी से बात की। फोन पर दूसरी ओर से पति की आवाज सुनकर पिंकी जायसवाल अपने को रोक नहीं सकीं और फफक पड़ी। करीब तीन मिनट की बातचीत में पिंकी ने पति के सेहत की जानकारी ली।
वहीं शिवा ने भी पत्नी और बच्चों के बारे में पूछा। इसके बाद कहा कि जल्द ठीक होकर आऊंगा। पति से बात होने के बाद पत्नी पिंकी काफी भावुक रही। बृहस्पतिवार को भी रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें