फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड के आरोपियों के करीब पहुंची पुलिस

Sat, 29 Mar 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। खामपार क्षेत्र के पकड़ी बाबू-बंगरा बाजार मार्ग पर भठवां तिवारी गांव के पास 22 मार्च की दोपहर बंगरा बाजार के स्वर्ण व्यवसायी राजू उर्फ राजीव वर्मा के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस लुटेरों के करीब पहुंचने का दावा कर रही है।
लूट के खुलासा के लिए पुलिस ने पूरा जोर लगा दिया है। खामपार पुलिस का एसओजी और सर्विलांस टीम सहयोग कर रही है। पुलिस-यूपी बिहार के तमाम गांवों से अपराधी किस्म के बदमाशों को चिह्नित कर उनकी तसदीक कर रही है कि कहीं यह तो नहीं इस लूट कांड में शामिल हैंं। बिहार के भी अपराधियों को भी पुलिस ने रडार पर लेे रखा है।
विज्ञापन

सलेमपुर निवासी राजू वर्मा से बाइक सवार तीन बदमाशों ने करीब 60 हजार रुपये के चांदी का आभूषण लूट कर फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि लुटेरे नेटुआबीर चौराहे से होते हुए बहोरवा के रास्ते टीकमपार वाले रास्ते में गए थे। उधर से रास्ता बिहार को भी जाता है। बहोरवा के बाद पुरैना तक का क्षेत्र खामपार थाना क्षेत्र में आता है, जबकि टीकमपार-भाटपार रानी थाना क्षेत्र में आता है। कुछ दूर पूर्व दक्षिण दिशा जाने पर वह क्षेत्र बनकटा थाने के अंतर्गत आ जाता है।
विज्ञापन

पुलिस को अंदेशा है कि कहीं लुटेरे बिहार के तो नहीं थे। विगत दिनों मैरवा, गुठनी, जिरादेई, नौतन सिवान आदि थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं में बनकटा थाना क्षेत्र के युवकों का नाम प्रकाश में आया था और उनकी बिहार पुलिस ने गिरफ्तारी की थी। आभूषण लूटकांड के पर्दाफाश में लगी पुलिस इन तमाम बिंदुओंं पर फोकस कर इनके लोकेशन को खंगाल रही है।
बावजूद इसके आठ दिन बाद भी पुलिस का हाथ अभी भी खाली है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि जल्द लूटकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें