फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, मची चीख-पुकार

Fri, 14 Feb 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नोनापार गांव के सामने बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। इसकी जानकारी पर परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह भटनी खास गांव की रहने वाली थी। परिजनों ने उसे मानसिक रोगी बताते हुए बुधवार की रात से लापता होने की बात कही है। जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक भटनी खास गांव निवासी विशम्भर प्रसाद की 18 वर्षीय बेटी शिवांगी मानसिक रोगी थी। परिजन उसका इलाज गोरखपुर स्थित किसी चिकित्सक के यहां करा रहे थे। परिजनों की माने तो वह बुधवार की रात भोजन के उपरांत अचानक घर से लापता हो गईं। जानकारी पर घर वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें