देवरिया। चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म करने वाले टिकट कंडक्टर पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस टीटी की गिरफ्तारी के लिए बनारस से पटना तक दबिश दे रही हैं। जीआरपी पुलिस ने बताया कि बहुत जल्द टीटी की गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
मऊ की रहने वाली एक युवती 19489 नंबर ट्रेन अहमदाबाद एक्सप्रेस से परीक्षा देकर गाजीपुर से गोरखपुर आ रही थी। वह गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करती है। ट्रेन में मौजूद टिकट कलेक्टर राहुल कुमार युवती के पास आया और सीट देने के बहाने उसे एसी प्रथम श्रेणी के केबिन में ले गया। वहां दरवाजा बंद कर युवती के साथ दुष्कर्म कर दिया किया। देवरिया पहुंचने पर टीटीई राहुल कुमार ट्रेन से उतरकर भाग गया। ट्रेन के गोरखपर पहुंचने पर लड़की गोरखपुर जीआरपी थाने में पहुंचकर टिकट कलेक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत किया। पुलिस ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में गोरखपुर जीआरपी पुलिस ने देवरिया जीआरपी को सूचना दिया लेकिन तब तक ट्रेन जा चुकी थी और ट्रेन से टीटी भी भाग निकला था। इसके बाद गोरखपुर जीआरपी ने घटना स्थल देवरिया क्षेत्र होने के चलते केस को देवरिया ट्रांसफर कर दिया। देवरिया जीआरपी आरोपी टीटीई राहुल कुमार की तलाश में बनारस से पटना तक दबिश दे रही हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष देवरिया अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि युवती एनसीसी कैडेट है। उसने दुष्कर्म की शिकायत गोरखपुर में दर्ज कराई थी। इसे देवरिया ट्रांसफर किया गया है। मामले जांच की जा रही है। टीटी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।