फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के चालक ने दुकानदार से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के चालक ने दुकानदार से की मारपीट
विज्ञापन

भटनी। थाने के चालक ने पुलिस कर्मियों के साथ रविवार को दुकानदार से मारपीट की। महिला समेत दोनों तरफ से छह लोग घायल हो गए। इससे नाराज दुकानदार व उसके परिजन थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष से शिकायत की। एसओ के चालक को हटाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

विवाद ऑटो की वेल्डिंग कराने के बाद मजदूरी के लिए हुआ था। देर शाम कुछ लोगों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया।
भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा विठ्ठल गांव निवासी एक व्यक्ति थाने की गाड़ी चलाता है। रविवार को उनका भाई ऑटो की वेल्डिंग कराने बाईपास रोड स्थित एक दुकान पर गया था। वेल्डिंग कराने के बाद मजदूरी के लिए दुकानदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने उसकी पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर थाने का चालक सिपाहियों के साथ पहुंचा। मारपीट के बाद दुकानदार व अन्य लोगों को थाने लेकर आया। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रेट के लिए विवाद हुआ था। दुकानदारों के कहने पर दोनों पक्ष आपस में समझौता के बाद घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें