फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 संवेदनशील स्थानों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की रहेगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
47 संवेदनशील स्थानों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की रहेगी तैनाती
विज्ञापन

बकरीद : आठ अधिकारी आरक्षित मजिस्ट्रेट के रूप में जनपद मुख्यालय पर रहेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में 10 जुलाई को बकरीद का त्योहार मनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई तैयारियां की हैं। इसके लिए 47 संवेदनशील स्थानों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी, वहीं, आठ अधिकारी आरक्षित रूप से जिला मुख्यालय पर रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि बकरीद पर्व पर जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए जनपद के 47 संवेदनशील स्थलों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त आठ अधिकारीगण आरक्षित मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किए हैं। सभी तहसीलों के एसडीएम अपनी तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले समस्त ईदगाहों का भ्रमण कर ईदगाह स्थल पर जाने वाले मार्गों की सफाई एवं यदि कोई अतिक्रमण हो तो उसे हटवाने का कार्य करेंगे। ईदगाहों पर पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था का प्रबंध नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों के सहयोग से कराया गया है। अपराधी, शरारती किस्म के अराजक व्यक्तियों को जो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले हों, पुलिस अधिकारी उन्हें चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे। सभी थानाध्यक्षों को नामित मजिस्ट्रेटगण से उनके दूरभाष पर संपर्क कर संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कराने तथा पुलिस बल एवं उप निरीक्षक की तैनाती करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। समस्त मजिस्ट्रेट पर्व के पूर्व थाना स्थानीय के सहयोग से तैनाती स्थल/ईदगाह स्थलों का भ्रमण करेंगे तथा तैनाती स्थलों के अतिरिक्त आसपास के स्थलों पर भी सतर्क दृष्टि रखेंगे। किसी भी अपरिहार्य स्थिति में एसपी या अपर जिला मजिस्ट्रेट व अपर पुलिस अधीक्षक को सूचना देंगे। संवेदनशील स्थलों पर तैनात मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें