फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस ने की पार्कों से स्कूलों के पास चेकिंग

Tue, 27 Oct 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान के तहत सोमवार को जिलेभर में पुलिस ने पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और विद्यालयों के आसपास चेकिंग की। सुबह टहलने निकले लोगों और बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी की। संदिग्धों और वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों को हिदायत दी गई। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल और कोचिंग जाने वाली छात्राओं को वुमेन पावर लाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी दी। बुजुर्गों को सहायता और सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें