फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो नामजद आरोपियों का पुलिस ने किया चालान

Mon, 04 Aug 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बकरी की आंख फोड़नेे का मामला
विज्ञापन


खुखुंदू। क्षेत्र के नरौली भिखम के पिपरी उर्फ बंदी में खेत में गईं बकरियों में एक का आंख फोड़ने और दो का पैर तोड़ने के मामले में हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी दामोदर और उनके भाई भोलू का पुलिस ने रविवार को शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस ने शनिवार को दोनों नामजद आरोपियों और एक अज्ञात पर एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिपरी उर्फ बंदी निवासी भूपेंद्र कुमार की पत्नी रीना देवी बृहस्पतिवार को गांव की मुख्य सड़क किनारे बकरियां चराने गई थीं। इसी बीच उसकी तीन बकरियां धान के खेत में चली गईं थीं। आरोप है कि खेत मालिक दामोदर, उनके भाई भोलू और एक अन्य मौके पर पहुंचे और बकरियों को मारने के लिए दौड़ाने लगे। एक बकरी की आंख फोड़ दी गई। प्रभारी थानेदार सुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें