फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरा हेलीकॉप्टर: अंदर बैठी थी नई दुल्हन, भीड़ लेने लगी सेल्फी; देवरिया पुलिस ने काटा चालान

Sat, 22 Jun 2024 10:33 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया

सार

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सड़क पर हेलीकॉप्टर उतर गया तो पुलिस ने 18 हजार का चालान काट दिया। जांच में हेलीकॉप्टर डिजाइन की कार निकली। जिसके बाद लोगों ने सेल्फी ली।
विज्ञापन
देवरिया में सड़क उतरा हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सुभाष चौक के पास शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर हेलीकॉप्टर  तेज फर्राटा भर दौड़ने लगा। लोग अपने-अपने वाहन सड़को के किनारे खड़ी कर उसे देखने और समझने में लग गए। तभी सड़को पर वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस की निगाहें पड़ी और वह आश्चर्य चकित होकर हेलीकॉप्टर को रोक दिया।

विज्ञापन


जांच में वह हेलीकॉप्टर के डिजाइन का कार निकला। वाहन चालक के कागज नही दिखाने पर पुलिस ने कार का 18 हजार का चालान काट दिया। इस दौरान हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।  कार के साथ लोगों ने जमकर सेल्फी लिया। पूछताछ में वाहन चालक ने शादी के बाद दुल्हन को ससुराल ले जाने की बात बताई। 

देवरिया पुलिस ने की कार्रवाई
देवरिया पुलिस इन दिनों गाड़ियों पर लगे हूटर, ब्लैक फ़िल्म आदि को लेकर कार्रवाई में जुटी है। इसी क्रम में टीएसआई भूपेंद्र सिंह शनिवार की शाम सुभाष चौक के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी शिकायत मिली कि सड़क पर हेलीकॉप्टर उतर गया है। पुलिस सक्रिय हुई तो थोड़ी देर पर हेलीकॉप्टर जैसे लगने वाले कार आती दिखाई दिया। पुलिस ने अजीबोगरीब कार को देख हैरत में पड़ गई। उसने वाहन चालक से कागज मांगी तो वह दिखा नही पाया। 
विज्ञापन


कटा 18 हजार का चालान
इस टीएसआई ने वाहन का 18 हजार का चालान काट दिया। पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि बघौचघाट से एक बारात रुद्रपुर इलाके में गई थी। जहां शादी के बाद वह दुल्हन और दूल्हे को ससुराल लेकर जा रहा है। वही शहर में हेलीकॉप्टर उतरने की चर्चा पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कौतूहल का केंद्र बनी कार को देखने वालों की भीड़ लग गई।

युवकों ने हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली कार के साथ जमकर सेल्फी लिया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। टीएसआई भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान हेलीकॉप्टर के डिजाइन की एक कार को रोका गया। चालक के पास कागज नही होने पर 18 हजार का चालान काटा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें