सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर मनिहारी ढाबा के पास चालक की आंख झपकने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर मनिहारी ढाबे के पास खड़े ट्रक में तेज रफ्तार से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बार हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
देवरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के राघव नगर मोहल्ला निवासी तारकेश्वर पाठक (65) पुत्र स्व. चंद्रमोहन शुक्रवार को किसी काम से सलेमपुर की तरफ आ रहे थे। अभी वह सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग के मनिहारी ढाबे के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आ रही उनकी कार ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें खुखुंदू थाना क्षेत्र के रुपईं गांव निवासी कार चालक रवि पांडेय (25) पुत्र उदय नरायण पांडेय व राघव नगर निवासी तारकेश्वर पाठक, आयुष पाठक (14) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।