बुधवार की दोपहर सिविल लाइंस रोड पर एसपी मोहम्मद इमरान काफिले के साथ जाम में फंस गए। डीएम आवास में गाड़ी खड़ी कर एसपी मय हमराहियों के साथ कोतवाली तिराहे पर खड़े हो गए। जाम खुलवाने में एसपी के पसीने छूट गए। कोतवाल, टीएसआई सहित कई दरोगा घंटो इशारे पर नाचते रहे फिर भी यातायात सामान्य होने में घंटो लग गया। जाम में फंसे लोग पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करते रहे। एसपी को साथ पाकर मातहत भी कई लोगों पर गुस्सा निकाल दिया और यातायात का पाठ पढ़ाया।
विधान सभा चुनाव का पर्चा दाखिला शुरू होने के बाद सिविल लाइंस रोड पर रूट का डायवर्जन किया गया है। दो दिनों से शहर में भीषण जाम लग रहा है। मीनटों की दूरी लोग घंटो में तय कर रहे है। जिले में फोर्स की कमी होने के कारण सुबह से शुरू हुआ जाम खत्म होने का नाम नहीं लेता। बुधवार की दोपहर बारह बजे के करीब एसपी फोर्स के साथ डीएम आवास की तरफ जा रहे