फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया

Wed, 08 Feb 2017 11:38 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के जामुनी चौराहा स्थित विद्युत सब स्टेशन का महिलाओं ने घेराव किया। तीन दिन से गोला वार्ड का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लोगों की दिक्कते बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर नाराज महिलाएं पॉवर हाउस पर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब पांच बजे गोला वार्ड की रहने वाली प्रियंका ओझा के नेतृत्व में महिलाएं जामुनी चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। महिलाओं ने कहा कि तीन दिन से उनके वार्ड का ट्रांसफार्मर जला है। विभाग के कर्मचारी अब तक झांकने तक नहीं पहुंचे। बिजली नहीं मिलने के कारण उनके घरों में पानी की किल्लत हो गई है। कई लोगों को जनरेटर चला कर काम चलाना पड़ रहा है। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। विभाग के अधिकारी ट्रांसफार्मर बदलवाने में रुचि नहीं दिखा रहे। महिलाओं ने पॉवर हाउस के भीतर हंगाम किया। अवर अभियंता के आश्वासन के बाद महिलाएं वापस लौटी। अवर अभियंता वेदप्रकाश यादव ने कहा कि जिले से ट्रांसफार्मर की आपूर्ति मिलते ही लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें