फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, एक फरार
विज्ञापन

देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की हत्या एवं 5.40 लाख की लूट के मामले के तीसरे दिन शुक्रवार को रुद्रपुर के सुदामा चौराहे पर क्राइम ब्रांच और पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई। तीन बदमाश फायरिंग कर भागकर गन्ने के खेत में छिप गए, जहां पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है। पूछताछ में हत्या एवं लूटकांड के मामले में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।
18 नवंबर की दोपहर में गौरीबाजार-हाटा रोड पर स्थित विशुनपुरा के समीप रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के जिगनी निवासी सर्वेश्वर पटेल (30 वर्ष) पुत्र रमेश पटेल की बदमाशों ने हत्या कर 5.40 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना को बदमाशों ने उस समय अंजाम दिया जब मृतक गौरीबाजार स्थित स्टेट बैंक से रुपयों से भरा बैग लेकर ग्राहक सेवा केंद्र बखरा चौराहा जा रहा था। बाइक सवार दो बदमाश ने रुपयों से भरा बैग लूटकर गोली मार दी। इस मामले में मृतक के भाई तारकेश्वर पटेल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या और लूट का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले के खुलासे के लिए एसओजी सहित पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस पिछले तीन दिनों के अंदर अब तक 18 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच को खबर लगी कि सुदामा चौराहे पर कुछ संदिग्ध बदमाश मौजूद हैं। जब टीम ने घेराबंदी की तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए पास के एक गन्ने के खेत में घुस गए। गोली चलने से चौराहे पर सनसनी फैल गई।
उधर, पुलिस ने गन्ने के खेत में बदमाशों की सरगर्मी से तलाश करनी शुरू की दी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा है। इनसे इस घटना से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
जेल में बंद कुछ बदमाशों से भी खुलासे के लिए ली जा रही मदद
इस मामले में पुलिस टीम जिला जेल में बंद कुछ बंदियों की मदद ले रही है। माना जा रहा है कि शुक्रवार की शाम रुद्रपुर के सुदामा चौराहे पर बदमाशों की मौजूदगी का जानकारी भी इन्हीं की मदद से मिला है। महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने के बाद अब घटना के शीघ्र खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट व हत्या के मामले में पुलिस संदिग्ध बदमाशों की लगातार तलाश कर रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग जांच टीमों के हाथ भी लगे हैं। सुदामा चौराहे से भी कुछ को हिरासत में लिया गया है। फायरिंग नहीं हुई है। ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा।
डॉ. श्रीपति मिश्र, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें