फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 महिला बंदियों ने किया छठ का व्रत4

विज्ञापन
विज्ञापन
47 महिला बंदियों ने किया छठ का व्रत
विज्ञापन

देवरिया। जेल में भी छठ पर्व की शुक्रवार को धूम रही। 47 महिला बंदियों ने छठ का व्रत किया। उन्होंने जेल के बैरक परिसर में बनाए गए अस्थाई जल कुंड में सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

सूर्य उपासना का पर्व पर जेल प्रशासन की ओर से महिला बैरक में महिला बंदियों के व्रत के लिए पूरा इंतजाम किया गया था। वेदी के साथ ही कुंड भी बनाया गया था। जहां महिलाएं बैठकर अर्घ्य दीं। उनके लिए प्रसाद का इंतजाम जेल प्रशासन की तरफ से किया गया था। जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि छठ प्रकृति पूजा एवं आस्था का पर्व है। त्योहार मनाने का हक बंदियों को भी है। जेल में सूर्य उपासना का पर्व मनाएं जाने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। फल आदि संसाधन भी मुहैया कराया गया है। पूनम देवी, मुस्कान, अनीता, कैलाशी, सुशीला सहित 47 महिला बंदियों ने छठ का व्रत रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें