फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, तस्कर फरार
विज्ञापन

खुखुंदू। पुलिस ने खुखुंदू-नूनखार मार्ग पर तेजी से जा रहे ट्रक का पीछाकर उसे गांगी गांव के समीप रोका। पुलिस को देखते ही चालक ट्रक से कूदकर भाग निकला। त्रिपाल से ढके ट्रक की तलाशी में 25 पशु मिले। एक पशु की मौत हो गई थी। पुलिस ने पकड़े गए पशुओं को पिपरा चंद्रभान गोशाला पर भिजवा दिया।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि त्रिपाल से ढका एक ट्रक बड़ी तेजी से थाना गेट से आगे नूनखार मार्ग पर जा रहा था। अनहोनी की आशंका पर सिपाही ट्रक के पीछे लग गए। इसी बीच सूचना मिली कि यही ट्रक सोनूघाट में सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को चपेट में लेकर भगा है। जब सिपाही ट्रक का पीछा करने लगे तो चालक और तेज रफ्तार से ट्रक लेकर भागने लगा। सिपाहियों को नजदीक देख गांगी गांव के समीप ट्रक खड़ा कर चालक भाग निकला। पीछा कर रहे सिपाहियों ने त्रिपाल हटाकर देखा तो ट्रक के अंदर 25 पशु लदे हुए मिले। कुछ पशु उसी में गिरे पड़े थे। एक की मौत हो गई थी। एसओ ने कहा कि दुर्घटना के बाद तस्कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि सभी पशु गौवध के लिए बिहार ले जाए जा रहे थे। तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें