फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर को चोरों ने खंगाला, नकदी समेत दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद घर को चोरों ने खंगाला, नकदी समेत दो लाख की चोरी
विज्ञापन

रुद्रपुर। नगर के लाला टोली वार्ड में बुधवार की रात बंद पड़े मकान को चोरों ने खंगाल लिया। मकान में नकदी समेत करीब दो लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है। वार्ड में एक सप्ताह में चोरी की पांच घटनाओं से लोग दहशत में आ गए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले के महेंद्र गुप्ता का परिवार वर्तमान में झारखंड में है। बृहस्पतिवार की सुबह मोहल्ले के लोगों ने उनकी मकान का ताला टूटा देखा तो उनको सूचना दी। मौके पर पहुंचे उनके रिश्तेदारों ने पुलिस की मौजूदगी में छानबीन की। घर के अंदर कमरों के ताले टूटे थे। आलमारी तोड़ कर नकदी, जेवर और महंगे सामान चोर चुरा ले गए। नऊआबह गांव के अनिरुद्ध का परिवार वार्ड में मकान बनवा कर रहता है। चार दिन पूर्व सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने गांव गए थे। चोरों ने सूनसान घर से चोरी की। मस्जिद वार्ड के अयोध्या कसौधन की मकान का ताला तोड़ कर चोर करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी किए। रामचक गांव में छत पर सो रहे परिवार को भनक नहीं लगी और चोर चोरी करके निकल गए। ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में आ गए। चोर सुनसान घर को निशाना बना रहे है। इन चोरी की घटनाओं में कोतवाली में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्र ने कहा कि चोरी के घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस लगी है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें