पुलिस को मिली अपहृत किशोरी, आरोपी गिरफ्तार
बनकटा। क्षेत्र के एक गांव से बहला फुसलाकर भगाई गई किशोरी पुलिस को मिल गई। पुलिस ने आरोपी युवक को शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए देवरिया भेज दिया गया।
बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बरहज थाना क्षेत्र में ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। हाईस्कूल उत्तीर्ण करने अपने गांव रहने लगी। आरोप है कि ननिहाल के पड़ोस में स्थित गांव का युवक आठ अगस्त की रात बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी को ढूंढने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में बरहज थाना क्षेत्र के निकेश चौहान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी भी मिल गई। इस संबंध में एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।