फाजिलनगर। कस्बा में रविवार की शाम तमकुहीराज एसडीएम और सीओ ने पैदल मार्च किया। इस दौरान कस्बा के लोग और व्यापारियों से बात कर उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाया।
तमकुहीराज एसडीएम आशंका मिश्रा और सीओ जयंत कुमार की अगुवाई में कस्बे के जैन मंदिर से शुरू हुआ। अधिकारियों ने पैदल मार्च करते हुए कॉलेज रोड, मुख्य बाजार, बाबू बाजार होते हुए पूरे कस्बे में भ्रमण किया। एसडीएम ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। अफवाहों से बचें। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। उन्होंने कहा कि त्योहार सौहार्द और खुशियों का प्रतीक हैं। सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सीओ ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति मिले तो पुलिस को तत्काल सूचना दें। इस दौरान थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय, चौकी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा, सुनील कुमार सिंह, विशाल कुमार, राघवेंद्र मिश्रा, मुलायम यादव आदि मौजूद रहे।