शिया मुसलमानों ने की विशेष प्रार्थना।
कप्तानगंज। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई की ईरान इजरायल युद्ध में मौत होने के बाद रविवार को शिया मुसलमानों ने कस्बे के जामा मस्जिद में उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। शिया समुदाय के मिर्जा एक्तेदार हुसैन ने बताया कि ईरान-इजरायल युद्ध में शिया ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई की दफ्तर पर हमले हुए थे, जिसमें खामनेई का निधन हो गया है। इस मौके पर मिर्जा इलियास हैदर, जलील हैदर, सईद नके एमाम,आदिल अब्बास, डाॅ. वासिद अली, सैयद मुर्तुजा एमाम रिजवी, फिरोज अब्बास, अजहर अब्बास, मजहर अब्बास आदि शामिल रहे।