फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरियारपुर में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव

Tue, 07 Jul 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 पथराव से क्षतिग्रस्त 112 पुलिस की गाड़ी
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम गौर कोठी के गोसाईं टोला में रविवार की देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन

इससे गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए हमले में पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। सूचना मिलने पर बरियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, गोसाईं टोला निवासी लालधारी बांसफोर, लालबचन और श्रवण बांसफोर का परिवार किसी बात पर आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के पुरुषों और महिलाओं के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 को दे दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए पथराव में पुलिसकर्मी चोटिल हो गए और उन्हें वहां से हटना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही एसओ दीपक सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक अधिकतर आरोपी मौके से भाग चुके थे। पुलिस ने भाग रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष नशे की हालत में आपस में झगड़ रहे थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम पर पथराव कर यया। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें