घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के एकला आम चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की बनकटा तिवारी शाखा के परिसर से सोमवार को भाजपा घांटी मंडल के मंत्री इंद्रेश कुशवाहा की बाइक चोरी हो गई। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश में जुट गई है। बलुआ अफगान गांव निवासी भाजपा घांटी मंडल के मंत्री इंद्रेश कुशवाहा भाई रविंद्र कुशवाहा के साथ पिता को केवाईसी कराने के लिए बैंक लेकर पहुंचे थे। दोनों ने बैंक परिसर में अपनी बाइक खड़ी कर काम निपटाने चले गए। कुछ देर बाद जब दोनों लौटे तो बाइक गायब मिली। उन्होंने भटनी पुलिस को घटना की सूचना दी। बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक युवक बाइक लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।