फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिहार के दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

Sun, 29 Jun 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। बिहार के दो पशु तस्करों को भलुअनी पुलिस ने रविवार को चकजीवन मठियां गांव के पास से दबोच लिया। उनके पास से चार पहिया वाहन और चार गोवंश भी बरामद हुए। पुलिस ने तस्करों का चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि तस्कर पशुओं को बिहार के रास्ते बंगलादेश ले जा रहे थे। भलुअनी पुलिस को मुखबिर ने सूचना मिली कि चार पहिया वाहन से मवेशियों को तस्कर ले जाने वाले हैं। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। इंस्पेक्टर अजय कुमार पांडेय ने मयफोर्स मार्ग पर घेराबंदी कर दी। इसी बीच पुलिस को चार पहिया वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस को देख चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर चकजीवन मठियां गांव के पास वाहन को पकड़ लिया और उसमें सवार दो तस्करों को दबोच लिया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर वाहन का पिछला सीट हटाकर क्रूरता पूर्वक चार पशुओं को लादा गया था। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि चार मवेशियों बरामद हुए हैं। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें