फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच मोबाइल फोन के साथ पुलिस ने तीन को दबोचा

Sun, 04 Jan 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर नूनखार रेलवे स्टेशन के पास से तीन आरोपियों को पांच मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। एक आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिर के जरिए मिली सूचना पर क्षेत्र के नूनखार रेलवे स्टेशन के पास से तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी तालाशी ली। पकड़े गए चोरों के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में एक ने अपना नाम अरुण तिवारी पुत्र सुनील तिवारी निवासी दाउदपुर दुमदुमा थाना दाउदपुर जिला छपरा, दूसरे ने अपना नाम विकास कुमार तिवारी पुत्र पप्पू तिवारी निवासी हसनपुर थाना एमएच नगर हसनपुर जिला सीवान बिहार बताया। जबकि इनके साथ एक चोर बाल अपचारी भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोरों में दो को देवरिया जेल और एक को बाल अपचारी सुधार गृह गोरखपुर भेज दिया गया है। संवाद्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें