फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस ने लूट के आरोप मेंं तीन बदमाशों को पकड़ा

Tue, 28 Oct 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई लूट की वारदात को तीन बदमाशों ने चाकू के नोक पर अंजाम दिया था।
पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में मंगलवार को पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो बाइक और चाकू और लूटा गया गले का चेन और सात सौ रुपये बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, बिहार के सिवान जिले के ओपीसराय थाना क्षेत्र के पपउर गांव निवासी अविनाश कुमार श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में 24 अक्तूबर को अपनी बहन के घर सिकटिया गांव आया था। लौटते वक्त सिकटिया गांव के पेट्रोल पंप के पास तीन बदमाशों ने उसकी बाइक रोक कर पिटाई का दी। आरोप है कि गले से सफेद धातु का चेन चाकू दिखाकर लूट लिया था। पुलि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के आरोपी अमित ठाकुर, करन राय निवासी रतसिया कोठी थाना बनकटा तथा राहुल यादव ग्राम चकवा कला खुर्द थाना खामपार को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वे जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें