फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छाई रही धुंध, समय पर महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Tue, 28 Oct 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज सरयू तट पर अर्घ्य देती पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल 
विज्ञापन
उग-उग हे सुरूज देव...आदि गीतों से गुलजार छठ घाट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर-क्षेत्र स्थित छठ घाटों पर मंगलवार की सुबह व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ी। जहां सभी ने घुटने और कमर तक पानी में भक्तिभाव से खड़ा होकर भगवान सूर्य के उदित होने पर अर्घ्य दिया। वहीं वेदी पर चढ़ाये गये प्रसाद आदि को एक-दूसरे में वितरित करते हुए अपने से बड़ों का आशीर्वाद लिया। हालांकि छठ घाट उग-उग हे सूरुज देव..., बहंगी लचकत जाये...आदि भक्ति गीतों से गुलजार रहे।
विज्ञापन

भोर में करीब तीन बजे से ही व्रती महिलायें परिवार के लोगों के साथ घरों से छठ घाट का रुख किए हुए थीं। माथे पर प्रसाद से भरी टोकरी लिए पुरुष आगे-आगे, जबकि महिलायें हाथ में कलश और दीपक लिए चल रही थीं। छठ घाट पर रोशनी से जगमगा रहा था। हालांकि मौसम खराब होने और धुंध के कारण भगवान भाष्कर के दर्शन दुर्लभ हो गए थे। समय से भगवान सूर्य के उदय न होने पर थकहार महिलाओं ने समय पर अर्घ्य दिया। मन्नत पूर्ण होने पर कुछ महिलाओं ने कोसी भरा था। जिसको लेकर घरों पर पूरी रात विशेष पूजा-अर्चन किया गया। सरयू नदी तट पर पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल और ईओ निरुपमा प्रताप, जबकि एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी की पत्नी ने भगवान सूर्य का पूजा-अर्चन करते हुए व्रत का अनुष्ठान किया था। सुरक्षा इंतजाम को लेकर भोर से ही महिला और पुरुष आरक्षी घाटों पर तैनात रहे। वहीं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। घाटों पर कहीं-कहीं व्रती महिलाओं के साथ आये लोगों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था किया गया था। भलुअनी, मगहरा, पैना, करुअना, सोनाड़ी, गड़ेर, कपरवार, बरांव, देवपार आदि क्षेत्रों में बनाये गये छठ घाटों पर पूजा-अर्चन के बीच मेले जैसा माहौल रहा। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, सीओ राजेश कुमार चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, भलुअनी प्रदीप पांडेय आदि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तत्पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें